SWATI INSIGHTS

A solution-oriented blog that creates awareness and helps curious minds to learn about diverse topics.

Menu
  • Home
  • Swati Insights
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
The Best Emotional Yaad Shayari in Hindi

The Best Emotional Yaad Shayari in Hindi

Posted on October 28, 2026October 28, 2026 by Swati keshri

अगर आप भी किसी को याद कर रहे हैं और अपने दिल की अनकही भावनाओं को शब्दों में कहना चाहते हैं, तो ये The Best Emotional Yaad Shayari in Hindi आपके दिल को जरूर छू जाएंगी।


यादों से मोहब्बत

तुम्हें चाहना अगर एक भूल थी,
तो तुम्हारी यादों से मोहब्बत कैसी?

Sवाti Kशri

Onesided Love Quotes in Hindi


कुछ यादें

कुछ यादें ऐसी मिली
अधूरे से सफर में जिसने, जीवन को
संपूर्ण बनाए रखा है मेरे …

Sवाti Kशri

The Best इंतज़ार Shayari in Hindi


कोई मेरी स्मृतियों में जगह बना रहा है।

मेरे बिना इजाजत कोई,
मेरी स्मृतियों में जगह बना रहा है।

अनजाने में ना चाहते हुए भी कोई हरपल
मुझमे अपनी बातों से हलचल मचा रहा है।

अपने ख्यालों से मेरे अधरों पे,
मुस्कान बिखेरे जा रहा है।

दिमाग को नजरअंदाज कर, दिल
उसके बातों में क्यों आना चाह रहा है।

Sवाti Kशri

Heart Touching Love Quotes in Hindi


मैंने तुम्हें भुला दिया है

मैंने तुम्हें भुला दिया है,
अब याद भी नहीं करती मैं तुम्हें ।

तुम्हारा ख़्याल आते ही नज़रअंदाज कर देती हूँ
और तुम्हारी याद तक पहुँचने से पहले
उलझा लेती हूँ स्वयं को कुछ काम में।

मैं अक्सर रास्ता बद‌ल लेती हूँ
तुम्हारा घर आने से पहले
तुम्हारे मोहल्ले से होकर गुजरना,
मैंनें कब का छोड़ दिया है।

तुम्हारा जिक्र आने से पहले मैं बदल देती हूँ बात
कहीं तुम सपने में ना दिख जाओ तो
मैं जाग के बीता देती हूँ सारी रात ।

ये सब करते हुए अंत में मुझे महसूस होता है
तुम्हें भूलने केा प्रयास करते हुए
मैंने तुम्हारे होने को और भी मजबूत कर दिया है।

तुम्हें भूुलाना मतलब
तुम्हें हो याद करने का एक तरीका।

Sवाti Kशri

Emotional Quotes in Hindi


जानना और मांनना

तुझे भूलना है, ये जानते हैं हम,
पर तुझे भूलने की बात मानते नहीं हैं हम।

Sवाti Kशri

The Best Emotional Yaad Shayari in Hindi

Love Shayari In Hindi


स्मृति और लहर

उस शाम
जब हम एक दूजे का
हाथ पकड़ कर
समुन्द्र के किनारे चले थे।

तब लहरों ने हमारे क़दमों
के निशान मिटा दिया थे
रेत से।

पर मेरे मैं के पटल पे
जो स्मृति के निशान हैं
और भी उभर आते हैं
किसी भी लहर के आने से…

Sवाti Kशri

December Latest Quotes, Poem, and Status in Hindi


हम जिनकी स्मृतियाँ सँभालकर रखते हैं अपने भीतर

ये बीतते साल हमारे मन से उन लोगों की
स्मृतियाँ धुंधली कर देती हैं, जिन्हें
याद रखने का हमारे पास कोई कारण नहीं होता।

क्या पता अभी-अभी वो हमारे बगल से गुज़र गया हो,
और हम दोनों ने अजनबी समझकर
एक-दूसरे को रास्ता दे दिया हो जाने का।

और इसका विपरीत भी होता है कई बार,

हम जिनकी स्मृतियाँ सँभालकर रखते हैं अपने भीतर,
वो भूल से भी रास्तों में नहीं टकराता हमसे।

ये जीवन का चक्र भी अनोखा है,

इसका गणित तो समझ जाते हैं, पर
भूगोल में अक्सर उलझ जाते हैं।

Sवाti Kशri

The Best Sunday Status in Hindi


तुम्हारी स्मृतियाँ

रात के सपनें सा चाहती हूँ मैं कि
हो तुम्हारी स्मृतियाँ
पर वो तो जंगली पुष्प के समान है।

मैं उठते ही भूल जाना चाहती हूँ तुम्हें
और तुम हो कि अपनी जड़े
जमाते जा रहे हो मेरे अंदर।

Sवाti Kशri

Emotional Love Quotes In Hindi


अधिकार और शिकायत

अपने ख़यालों में, कल्पनाओं में, स्मृतियों में
रहने का अधिकार तो मैंने ही दिया है तुमको।

तो अब तुमसे क्या ही शिकायत करूँ?

Sवाti Kशri

Best Hindi Shayari on Life


यादों के मरहम

एक हिस्सा तुम्हारे साथ का हर पल

संग अपने लिए फिरते हैं।
उस हिस्से में कुछ स्मृतियाँ हैं और

कुछ ‘काश’ भी हैं, सपनों वाले।
कल्पनाओं से मिली चोट को

यादों के मरहम से भरते हैं।

तुमसे मिले बिना जैसे एक ज़माना बीत गया है,

फिर भी…
आज भी एक हिस्सा तुम्हारे साथ का हर पल

संग अपने लिए फिरते हैं।

Sवाti Kशri

2 Line Shayari In Hindi | 10+ Best Shayari

The Best Emotional Yaad Shayari in Hindi: जुड़े रहे मेरे Page से और पढ़े शायरी और कविताएँ हिंदी में … और Subscribe करना न भूलें …


facebookShare
TwitterTweet
FollowFollow us
PinterestSave

9 thoughts on “The Best Emotional Yaad Shayari in Hindi”

  1. Pingback: Onesided Love Quotes in Hindi | SWATI INSIGHTS
  2. Pingback: The Best इंतज़ार Shayari in Hindi | SWATI INSIGHTS
  3. Pingback: Heart Touching Love Quotes in Hindi | SWATI INSIGHTS
  4. Pingback: Emotional Quotes in Hindi | SWATI INSIGHTS
  5. Pingback: Love Shayari In Hindi | SWATI INSIGHTS
  6. Pingback: December Latest Quotes, Poem, and Status in Hindi
  7. Pingback: The Best Sunday Status in Hindi | SWATI INSIGHTS
  8. Pingback: Best Hindi Shayari on Life | SWATI INSIGHTS
  9. Pingback: 2 Line Shayari In Hindi | 10+ Best Shayari | SWATI INSIGHTS

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Categories

  • Content Writing (2)
  • Digital Marketing (2)
  • Economy (1)
  • Education (8)
  • Health (8)
  • India (1)
  • Lifestyle (1)
  • Marketing (1)
  • Motivation (1)
  • Quotes in Hindi (11)
  • Science (1)
  • Technology (1)

Subscribe for the latest update

©2026 SWATI INSIGHTS | Design: Newspaperly WordPress Theme