Latest Winter Quotes in Hindi सर्दियों के खूबसूरत एहसासों को आप तक पहुँचाने का माध्यम है। कभी जाड़ों की सुबह की हल्की धूप मन को सुकून देती है, तो कभी ठंडी रातें पुरानी यादों में खो जाने का बहाना बन जाती हैं।
जाड़ों की सुबह की हल्की धूप
कुछ स्मृतियाँ तुम्हारे संग बिताए लम्हों की,
कुछ कल्पनाएँ तुम्हारे संग जीने वाले पलों की।
हवाओं का किताबों के पन्नों से बतियाना,
गौरैया का आकर मुंडेर पर रखे बिस्किट का खाना।
तुम्हारे बारे में सोचते-सोचते समय का गुज़रते जाना,
कितना सुकून लेकर आती है ना,
जाड़ों की सुबह की हल्की धूप।
Sवाti Kशri
The Best Emotional Yaad Shayari in Hindi
जमते एहसास
ठंड में तो जम जाने चाहिए एहसास सारे,
फिर ये आँखों से दर्द पिघलता क्यों है?
Sवाti Kशri
सुबह की पहली किरण
ये जो कोहरा छाया हुआ है
हमारे मस्तिष्क में,
उनमें से सुबह की पहली किरण
रास्ता जरूर बनाएगी।
जवाबों के महक में सूर्यमुखी मुस्कायेगी,
बोगनविलिया के पौधे झूमेंगे।
और सपने अधूरे सब पायेंगे अपनी मंज़िल…
Sवाti Kशri
The Best इंतज़ार Shayari in Hindi
तुम्हारे ख्यालों की ठिठुरन

ये कोहरे में छिपे बूँदों सी तेरी यादें
नम एहसासों को सुखाती दोपहर की हल्की धूप
बीते लम्हों से मन को सिहराती सर्द हवा
अलाव के धुएँ में बनते कल्पनाओं के घर
तुम्हारे ख्यालों की ठिठुरन
और सही गलत का आकलन करता मन।
और संग है
ये बीतता दिसम्बर …
Sवाti Kशri
Heart Touching Love Quotes in Hindi
सर्दी की धूप
रविवार का दिन,
सर्दी की धूप,
नम हवा, गरम चाय
अपनों का साथ,
बचपन की याद
थोड़ी फुरसत,
एक पसंद की पुस्तक
कभी ऐसे भी जीवन जी कर देखिए
अच्छा लगता हैं…
Sवाti Kशri
ओस के बूँद की तरह प्रेम
ठहरा हुआ है प्रेम पत्तों पे,
ओस के बूँद की तरह
सुबह की लाली में चमकने के लिए
पहली किरण के स्पर्श की प्रतीक्षा लिए।
Sवाti Kशri
2 Line Shayari In Hindi | 10+ Best Shayari
सर्द कोहरे पिघलाने का प्रयास
गर्म चाय से उठता धुआँ
सर्द कोहरे से मिल के उसे
पिघलाने का प्रयास कर रहा है।
क्या ऐसा मुमकिन है?
Sवाti Kशri
Emotional Love Quotes In Hindi
9 thoughts on “Latest Winter Quotes, Poem and Status in Hindi”